मनेन्द्रगढ़ न्यायालय परिसर बना प्राकृतिक आकर्षण का केंद्र, परिसर के अंदर लगे लीची, आम, कटहल से लदा न्यायालय परिसर लोगो को कर रहा आकर्षित,,,
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी जिला मुख्यालय स्थित मनेन्द्रगढ़ न्यायालय परिसर इन दिनों अपनी हरियाली और फलदार वृक्षों के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां लगे लीची, आम और कटहल के पेड़ न केवल पर्यावरण की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, बल्कि न्यायालय आने वाले लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वही गर्मी के मौसम में जहां तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं न्यायालय परिसर के ये वृक्ष ठंडी छाया और सुकून प्रदान कर रहे हैं। यह अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी और पक्षकारो के लिए बना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।
यंहा विशेष रूप से लीची के गुच्छेदार फल, आम के कच्चे- पके फलों की बहार और कटहल के बड़े आकार के फल परिसर की शोभा को और बढ़ा रहे हैं। यह दृश्य किसी बाग- बगीचे से कम नहीं लगता।
अधिवक्ता श्रीमती पूनम गुप्ता का कहना है कि न्यायालय परिसर में इस प्रकार की हरियाली न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करती है। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण का एक सकारात्मक संदेश भी देती है।
न्यायालय प्रशासन एवं अधिवक्ता संघ द्वारा यदि इस हरियाली को और बढ़ावा दिया जाए, तो यह परिसर आने वाले समय में एक आदर्श उदाहरण बन सकता है, जहां न्यायिक कार्यों के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन का भी सुंदर समन्वय देखने को मिले।
Aaj ka din 












